गोमती से निकाला 300 किलो कचरा:नदी में गिरने वाले नालों पर एसटीपी लगाने की मांग
लखनऊ में स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के स्वयंसेवकों ने रविवार को गोमती नदी के अटल घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नदी से करीब 300 किलो कचरा निकाला गया। इसमें देवी-देवताओं की मूर्तियां, प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन, कांच की तस्वीरें और विसर्जन सामग्री शामिल थी। हनुमान सेतु के पास झूलेलाल वाटिका स्थित अटल घाट पर सुबह 6 बजे अभियान शुरू हुआ। स्वयंसेवकों ने नदी में उतरकर तलहटी से कचरा निकाला। करीब एक किलोमीटर के दायरे में सफाई की गई। यह अभियान का लगातार 444वां रविवार था। नालों पर एसटीपी लगाने की मांग अभियान संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने गोमती में गिरने वाले नालों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक नालों का गंदा पानी शोधित किए बिना नदी में गिरता रहेगा, तब तक सफाई का स्थायी असर नहीं होगा। अभियान में पवन कुमार, विवेक जोशी, वीरेंद्र जोशी, कमलेश चौधरी, रिंकू सिंह, राम प्रकाश यादव, आनंद वर्मा, ललित कश्यप, जेपी गुप्ता, प्रेम नारायण द्विवेदी, परमेश जोशी, महेंद्र प्रताप सिंह, आयुष बंसल, शिव सोनी, शिवराज, उदय सिंह, जय सिंह, हरिनाम सिंह और अजय जोशी समेत अन्य स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)