बुलंदशहर की नीता ने जीता स्वर्ण पदक:चेक गणराज्य की वर्ल्ड रेलवे चैंपियनशिप में रहीं अव्वल, घर लौटने पर स्वागत
बुलंदशहर की नीता लोधी ने चेक गणराज्य में आयोजित वर्ल्ड रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता 14 नवंबर 2026 को हुई थी। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने के बाद रविवार को घर लौटने पर क्षेत्र में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह ने नीता लोधी को बधाई दी। गाजियाबाद से पहुंचे समाजसेवी गौरव बंसल ने नीता और उनके पिता को रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया। गौरव बंसल ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। नीता की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी की बेटियों को प्रेरित करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)