आजमगढ़ में अनुमोदित गैंगस्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया साथी पर हत्या का आरोप, पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल

Nov 22, 2026 - 22:03
0
आजमगढ़ में अनुमोदित गैंगस्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया साथी पर हत्या का आरोप, पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के नरवारी के रहने वाले अनुमोदित गैंगस्टर रविंद्र विंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रविंद्र बिंद्र की मौत पर जिले की पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। जहां एक तरफ पुलिस कस्टडी में मौत की बात सामने आ रही है। वहीं लखनऊ से आजमगढ़ आते समय भी मौत की बातें सामने आ रही है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। और सरकारी सुरक्षा के बीच ही अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटी पुलिस को धक्का उसे समय लगा जब परिवार रात तक अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हुए। मौके पर क्षेत्राधिकार फूलपुर भूपेश कुमार पाण्डेय, पवई थाने के प्रभारी सच्चिदानंद यादव, फूलपुर थाने के प्रभारी देवेंद्र कुमार और अहरौला थाने की पुलिस मौजूद है। 10 साल से रहता था लखनऊ पवई थाना क्षेत्र के नरवारी गांव निवासी 36 वर्षीय रविंद्र बिंद विगत 10 वर्षों से लखनऊ रहता है। गांव के प्रधान विजय निषाद और जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के दीपाईपुर निवासी हरिमोहन के साथ लखनऊ में ई रिक्शा कंपनी डाला था। तीनो ने एक व्यक्ति से कर्ज लिए थे। रुपये के लेने देन को लेकर विवाद चल रहा था। रविंद्र के पिता रूदल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह करीब छह बजे गांव के प्रधान ने फोन कर बताया कि हरिमोहन का फोन आया था। रविंद्र की मौत हो गई है। पहले हार्ट आटैक से मौत की बात बताई। इसके बाद सिर में चोट लगने से मौत होना बताया। पिता ने पवई थाना में हरिमोहन पर हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। आरोपी के विरूद्ध सरायमीर थाना में रुपये के हेराफेरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। सरायमीर थाना में रविंद्र बिंद गैंगस्टर अनुमोदित अभियुक्त है। प्रधान ने बताई इस मामले में दूसरी कहानी वहीं प्रधान विजय निषाद ने बताया कि हरमोहन के साथ रविंद्र कार से लाखऊन से आ रहा था। उसे हार्ट अटैक आने और फूलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात की। प्रधान गांव के लोगों के साथ फूलपुर के निजी अस्पताल पहुंच कर हरिमोहन से संपर्क किया तो उसने बताया कि शहर सिधारी में मऊ रोड पर भर्ती कराए है। इसके बाद प्रधान वहां पहुंचा तो शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए लेकर जा रही थी। पुलिस कस्टडी में मौत की होती रही चर्चा सरायमीर थाना में एक अभियुक्त की पुलिस कस्टडी में मौत होने की चर्चा रही। पवई थाना क्षेत्र के नरवारी गांव निवासी रविंद्र बिंद पर रुपये के हेराफेरी का एक मुकदमा सरायमीर थाना में दर्ज है। वह थाना का गैंगस्टर अनुमोदित अभियुक्त है। पुलिस उसे लखनऊ से पकड़ कर थाना लगाई थी। थाना में उसके सीने में दर्द होने लगा। पुलिस उसे फूलपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां से जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का लगा था आरोप, एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ था मुकदमा आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के रहने वाले रविंद्र बिंद्र, विजयभान बिंदऔर हरिमोहन बिंद पर स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से करीब पांच लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सरायमीर थाने में 2025 में मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ने तीन लोगों पर नौकरी के नाम पर रुपये लेने, वापस मांगने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के निर्देश पर सरायमीर थाने को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश दिया गया है। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव निवासी किरन यादव पत्नी शैलेन्द्र यादव ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि बेरोजगारी के चलते वह नौकरी की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान फूलपुर ब्लॉक में उनकी मुलाकात पवई थाना क्षेत्र के नरवारी गांव निवासी रविन्द्र कुमार बिन्द से हुई। उसने स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और अपने दो परिचितों विजयभान बिन्द निवासी नरवारी, थाना पवई तथा हरिमोहन बिन्द निवासी दिपाईपुर, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर से मुलाकात कराई। आरोपियों ने स्टाफ नर्स भर्ती से संबंधित विज्ञप्ति दिखाकर शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर लोक सेवा आयोग पहुंचने को कहा, लेकिन वहां नियुक्ति से संबंधित कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। किरन यादव का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी उन्हें अश्लील गालियां देते हैं और दोबारा पैसे का नाम लेने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User