वाहन ने स्कूटी सवार दोस्तों को मारी टक्कर:सीतापुर में दोनों की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Nov 22, 2026 - 22:03
0
वाहन ने स्कूटी सवार दोस्तों को मारी टक्कर:सीतापुर में दोनों की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर रविवार देर शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। महोली की तरफ से सीतापुर आ रहे थे दोनों दोस्त जानकारी के अनुसार, रामकोट थाना क्षेत्र के नेरी कला निवासी आयुष जायसवाल (18) पुत्र गुड्डू अपने दोस्त कुचकापुर निवासी शेखर राठौर (18) पुत्र मनोज राठौर के साथ रविवार देर शाम स्कूटी (UP 35 BQ 9037) से महोली की तरफ से सीतापुर आ रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-30 पर एलिसिया पार्क मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते दोनों को बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटों की मौत से परिवारों में मातम पसरा हुआ है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User