हरदोई में बरातियों की वैन ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:ड्राइवर की मौत, दूल्हे के पिता समेत 5 घायल

Nov 22, 2026 - 22:03
0
हरदोई में बरातियों की वैन ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:ड्राइवर की मौत, दूल्हे के पिता समेत 5 घायल
हरदोई के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में कन्हारी गांव के पास शनिवार देर रात बरातियों से भरी इको वैन गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे के पिता, भाई और बहन समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। रविवार दोपहर 3:30 बजे चालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शादी में शामिल होने हरदोई आ रहे थे बराती जानकारी के अनुसार, अरवल थाना क्षेत्र के रबियापुर निवासी उपेंद्र सिंह की शनिवार रात शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए दूल्हे के भाई जितेंद्र सिंह (34), पिता मलखान सिंह (45), बहन कुमकुम (20), भांजे समर (10) और मैनपुरी जिले के सुल्तानपुर निवासी रिश्तेदार हृदयांश (14) फर्रुखाबाद से हरदोई आ रहे थे। इन सभी ने फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरी मस्जिद निवासी विवेक (35) की इको वैन किराये पर बुक की थी। वैन विवेक खुद चला रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद वैन सवार घायल सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में कन्हारी गांव के पास उनकी वैन गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन चालक समेत सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सवायजपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद वैन चालक विवेक को मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए विवेक विवेक अपने पीछे पत्नी सोनम और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User