बिजनौर में 18 SI के ट्रांसफर:एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस लाइन से चौकियों तक बदली जिम्मेदारी

Oct 29, 2026 - 08:17
0
बिजनौर में 18 SI के ट्रांसफर:एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस लाइन से चौकियों तक बदली जिम्मेदारी
बिजनौर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने 18 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बुधवार को किए गए फेरबदल में पुलिस लाइन में तैनात दरोगाओं को अलग-अलग थानों और चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कुछ उपनिरीक्षकों को एक थाने से दूसरे थाने और एक चौकी से दूसरी चौकी भेजा गया है। पुलिस लाइन से थानों और चौकियों में तैनाती गौरव कुमार को किरतपुर थाने की नारायणपुर चौकी, अंकुर पाल को कोतवाली शहर की भागीरथ गंगा चौकी और दीपक नागर को हीमपुर दीपा थाने की फायरिंग रेंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अमूल मिश्रा को शिवाला कला थाने की शंभू सेह चौकी और मुकेश कुमार को किरतपुर थाने में तैनात किया गया है। कई थानों में नई जिम्मेदारी चंद्र प्रकाश गंगवार को नगीना देहात थाने और अमरीश कुमार सिंह को अफजलगढ़ थाने भेजा गया है। कुलदीप कुमार का तबादला शेरकोट से अफजलगढ़ थाने में किया गया है। उपनिरीक्षक अंजलि को हल्दौर और सौरभ कुमार को नांगल थाने में तैनाती दी गई है। चौकियों के प्रभारियों में भी बदलाव शिव नाम को शिवाला कला थाने की रतनगढ़ चौकी, समय पाल सिंह को बेल वाला चौकी और गौरव सिरोही को मंडावली थाने की अवधेशानन्द चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अंशु को नांगल थाने की भरत चौकी और बिजेंद्र कुमार को कोतवाली शहर की बेगा वाला चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनीत पवार को शेरकोट थाने की श्री रामगढ़ चौकी भेजा गया है। भागीरथ गंगा चौकी से जलालाबाद भेजे गए राजीव रॉबिन कौशिक को चांदपुर थाने की डॉ. अंबेडकर चौक चौकी का प्रभारी बनाया गया है। राजीव कुमार को कोतवाली शहर की भागीरथ गंगा चौकी से जलालाबाद चौकी का प्रभारी बनाया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User