आजमगढ़ में दावते वलीमा में पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल यादव:मीडिया से बातचीत करने से किया इंकार, मऊ में बोला सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मऊ में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे सुधाकर सिंह की पहली पुण्यतिथि में शामिल होकर लौटते समय आजमगढ़ के देवगांव में दावते वालीमा में शामिल हुए। यह दावते वलीमा समाजवादी पार्टी के नेता वसीम अहमद के देवगांव स्थित घर पर था। हालांकि सपा महासचिव शिवपाल यादव ने आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया और लखनऊ के लिए रवाना हो गए। शिवपाल यादव के आजमगढ़ पहुंचने पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मऊ में बोला था सरकार पर हमला
मऊ में सपा के विधायक रहे सुधाकर सिंह की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश मैं लगातार महंगाई बढ़ रही है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार भी बढ़ा है। प्रदेश की मौजूदा सरकार गरीबों किसानों और नौजवानों का भला नहीं चाहती है। सरकार केवल झूठ बोलने और अत्याचार करने का काम कर रही है। इसके साथ ही ओमप्रकाश राजभर की सक्रियता पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी सक्रियता का कोई मतलब नहीं है। वही कुंडा में आयोजित श्री राम कथा को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि राम कथा में सभी लोग जाते हैं और समाजवादी पार्टी के लोग भी भागवत कथा का आयोजन करते हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि वह लोग सस्ते और विद्वान लोगों से कथा करवाते हैं। जबकि कुछ लोग बहुत महंगे लोगों से कथा करवाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)