विदुर कुटी के पास गंगा स्नान मेले का शुभारंभ:बिजनौर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेला

Nov 20, 2026 - 19:40
0
विदुर कुटी के पास गंगा स्नान मेले का शुभारंभ:बिजनौर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेला
बिजनौर के विदुर कुटी के पास गंगा तट पर शुक्रवार शाम कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जनप्रतिनिधियों ने फीता काटा और गंगा तट पर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर जिला पंचायत प्रशासक साकेंद्र प्रताप सिंह, नहटौर विधायक ओम कुमार, धामपुर विधायक अशोक राणा और भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान मौजूद रहे। साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह मेला जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आने-जाने के लिए जिला पंचायत और जिला प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। ओम कुमार ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखता है। इस मौके पर दूर-दराज से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। अशोक राणा ने श्रद्धालुओं से सफाई बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में लोगों के आने से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। भूपेंद्र चौहान ने श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं और मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User