आजमगढ़ में दो पिकअप पुलिस ने किया सीज:तेज आवाज में डीजे बजाने और प्रतियोगिता कराने पर पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में साउंड सिस्टम जब्त

Nov 03, 2026 - 16:38
0
आजमगढ़ में दो पिकअप पुलिस ने किया सीज:तेज आवाज में डीजे बजाने और प्रतियोगिता कराने पर पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में साउंड सिस्टम जब्त
आजमगढ़ जिले के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने और डीजे प्रतियोगिता आयोजित करने के मामले में निजामाबाद पुलिस ने आयोजकों और डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों को सीज कर दिया, जबकि भारी मात्रा में डीजे उपकरण भी जब्त किए हैं। दो नवंबर को ग्राम रघुनाथपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों, सदस्यों और डीजे संचालकों द्वारा पिकअप वाहनों पर निर्धारित मानकों से अधिक क्षमता वाले साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज में डीजे प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी। देर रात तक तेज ध्वनि में डीजे बजने से बच्चों, बीमार और बुजुर्गों सहित आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद डीजे की आवाज कम नहीं की गई। इसके बाद पुलिस ने दो पिकअप वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया तथा अन्य वाहनों का ई-चालान किया। मामले में तीन नवंबर को उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद मौर्य की तहरीर पर थाना निजामाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 278/2026 के तहत बीएनएस की धारा 289, 292, 293, ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियमावली-2000 की धारा 4/6 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 की धारा 15(1) में मुकदमा दर्ज किया गया। 2 पिकअप सीज पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन एम्पलीफायर, 32 बड़े साउंड बॉक्स, 14 स्पीकर, तीन माइक, 17 मशीन, 14 लेजर लाइट, दो मिक्सर, एक इक्वालाइजर, तीन एसआरपी लाइट, तीन स्टेबलाइजर, नौ बोर्ड, एक तख्त, दो मेज और तीन स्टैंड फैन सहित डीजे के अन्य उपकरण जब्त किए। इसके अलावा पिकअप संख्या UP50 FT 2193 और UP50 T 0622 को सीज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User