सामूहिक विवाह में दहेज पर्ची लेने की होड़:बरेली में धक्का-मुक्की, 27 घरेलू सामान और 64 हजार रुपए मिले; बच्चों ने भी उठाया सामान
बरेली कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। इसमें नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से 27 तरह की घरेलू चीजें और 64 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दहेज काउंटर पर पर्ची लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। पंडितों के विवाह पूरा होने का ऐलान करते ही पर्ची काउंटर पर लंबी लाइन लग गई। पर्ची लेने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की हुई। समाज कल्याण विभाग और पुलिस जवानों को भीड़ संभालने में काफी दिक्कत हुई। लोगों के हाथ में बर्तन, बक्सा, गद्दे, पंखा और वाटर कूलर जैसे सामान आते ही उनके चेहरे पर खुशी दिखी। पुरुषों और महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी सामान घर ले जाने की जल्दी में थे। कई बच्चे अपने पिता के साथ गद्दा खींचते और मां के साथ बर्तनों की बाल्टी उठाते दिखे। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब परिवारों का बड़ा बोझ हल्का कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)