वाराणसी में सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली:असलहा तस्करों की दबिश को गई फोर्स पर फायरिंग, तीन गोलियां लगी

Oct 30, 2026 - 22:03
0
वाराणसी में सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली:असलहा तस्करों की दबिश को गई फोर्स पर फायरिंग, तीन गोलियां लगी
वाराणसी कमिश्नरेट के लंका थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक गंभीर घटना सामने आई। नरिया तिराहे पर एक घटना स्थल पर गए लंका थाना के कांस्टेबल अमित शुक्ला को गोली लग गई। गोली अमित शुक्ला के पेट में लगी है। गोली लगने से कांस्टेबल अमित शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद अन्य साथियों ने तत्काल उन्हें संभाला। घायल सिपाही को आनन-फानन बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां उन्हें तुरंत भर्ती कराया गया है। लंका पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User