लखनऊ में 36वीं अखिल भारतीय जीएसआई एथलेटिक्स प्रतियोगिता:ओलंपियन गुलाब चंद ने किया उद्घाटन, देशभर से 100 एथलीट पहुंचे
लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में बुधवार को 36वीं अखिल भारतीय जीएसआई एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 हुई। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), उत्तरी क्षेत्र की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता गुलाब चंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ टीम भावना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं। 9 क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी एक दिवसीय प्रतियोगिता में जीएसआई के देशभर में स्थित 9 क्षेत्रों और विभिन्न विशेष इकाइयों से करीब 100 एथलीट पहुंचे। खिलाड़ियों ने 10 से अधिक स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखाया। ट्रैक इवेंट में 100, 200 और 800 मीटर दौड़ हुई। 4×100 मीटर रिले में खिलाड़ियों के बीच खासा रोमांच देखने को मिला। दर्शकों के लिए यह मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। फील्ड इवेंट में भी जोरदार मुकाबले लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक में खिलाड़ियों ने ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। संतुलन दौड़ ने भी प्रतियोगिता में मनोरंजन का रंग भर दिया।आयोजन अध्यक्ष राजिंदर कुमार, अपर महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष, जीएसआई उत्तरी क्षेत्र और संयोजक विमल प्रकाश गौड़, उप महानिदेशक, राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया समापन के मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। राजिंदर कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने आयोजन समिति को सफल और अनुशासित प्रतियोगिता के लिए बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)