सुल्तानपुर में कांस्टेबल को सड़कर पर गिराकर पीटा:सिर में लगे 19 टांके; 15 नामजद, DJ हटाने के लिए कहा था

Oct 28, 2026 - 14:11
0
सुल्तानपुर में कांस्टेबल को सड़कर पर गिराकर पीटा:सिर में लगे 19 टांके; 15 नामजद, DJ हटाने के लिए कहा था
सुल्तानपुर में डीएम आवास के सामने ड्यूटी कर रहे एक पुलिस कांस्टेबल पर डीजे हटाने के लिए कहने पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भीड़ ने सिपाही को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा। हमले में सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई और 19 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने बुधवार सुबह 9 बजे कई नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीजे प्रतियोगिता से बाधित हो रहा था ट्रैफिक शिकायतकर्ता कांस्टेबल अश्वनी मिश्रा न्यायालय सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, 26-27 अक्टूबर की रात करीब 2:20 बजे उनकी सादे कपड़ों में ड्यूटी थी। डीएम आवास के सामने तीन डीजे मुख्य मार्ग घेरकर प्रतियोगिता कर रहे थे। इससे यातायात बाधित हो गया था और रोडवेज बसें भी नहीं निकल पा रही थीं। आरोप है कि जब अश्वनी मिश्रा ने श्री दुर्गा माता पूजा समिति (बसौढ़ी-अयोध्या मार्ग) की प्रतिमा के साथ चल रहे ट्रैक्टर पर लगे डीजे संचालक से रास्ता खाली करने के लिए कहा, तो विवाद शुरू हो गया। पुलिस परिचय देने पर भीड़ बुलाने का आरोप शिकायत के अनुसार, पूजा समिति के अध्यक्ष भैयाराम, उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद, उपसंरक्षक पंकज कुमार निषाद और अन्य लोगों ने सिपाही से बहस शुरू कर दी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अपना परिचय दिया, इसके बावजूद आरोपियों ने रोहित निषाद, नीरज मझवार, प्रदीप कुमार, घनश्याम निषाद, मंटू, सभाजीत, कालिका प्रसाद, बीबू कश्यप, कन्हैयालाल, सूरज निषाद, गोलू निषाद और अजय कुमार समेत 25-30 अन्य लोगों को बुला लिया। सड़क पर गिराकर पीटा, सिर पर रॉड से वार शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भीड़ ने सिपाही को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद जान से मारने की नीयत से लाठी और लोहे की रॉड से सिर पर वार किए। इससे उनके सिर में तीन जगह गंभीर चोटें आईं। शिकायत के मुताबिक, जान बचाने के लिए सिपाही रोडवेज की तरफ भागे, लेकिन आरोपियों ने करीब 100 मीटर तक उनका पीछा किया। बाद में साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया। कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज पुलिस ने कोतवाली नगर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव को सौंपी गई है। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User