मेडिकल अस्पताल और कॉलोनी में पानी सप्लाई ठप:बिजनौर में पाइपलाइन फटने से परेशानी, डॉक्टरों-स्टाफ को दिक्कत

Oct 28, 2026 - 15:17
0
मेडिकल अस्पताल और कॉलोनी में पानी सप्लाई ठप:बिजनौर में पाइपलाइन फटने से परेशानी, डॉक्टरों-स्टाफ को दिक्कत
बिजनौर जिला मेडिकल अस्पताल और उसके सामने की मेडिकल कॉलोनी में मंगलवार सुबह से पानी की सप्लाई ठप है। नगर पालिका की पाइपलाइन फटने के कारण अस्पताल और कॉलोनी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। यह किल्लत मंगलवार सुबह शुरू हुई और बुधवार दोपहर 2 बजे तक जारी रही। मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन फटने से सप्लाई बंद हो गई। इससे अस्पताल में साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। जिला मेडिकल अस्पताल के डॉक्टर प्रेम प्रकाश का कहना है कि मेडिकल कॉलोनी में करीब 150 लोग रहते हैं, जिनमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी शामिल हैं। पानी बंद होने से उनकी दिनचर्या पर असर पड़ा है। घरेलू कामकाज और पीने के पानी के लिए उन्हें दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि मरीजों की देखभाल और साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। नगर पालिका कर्मचारियों ने पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि बुधवार शाम तक पानी की सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User