अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत:शामली का रहने वाला था, मुजफ्फरनगर में ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला शव

Nov 16, 2026 - 22:54
0
अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत:शामली का रहने वाला था, मुजफ्फरनगर में ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला शव
शामली के 40 साल के व्यक्ति की मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार रात रेलवे ट्रैक पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। सोमवार शाम गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्कूलों के लिए टेबल बनाने का काम करते थे गांव श्यामली-श्यामला के रहने वाले पंकज पुत्र उदयपाल मंसूरपुर में रहकर स्कूलों के लिए टेबल बनाने का काम करते थे। रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया शव सोमवार को परिजन मंसूरपुर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उन्हें सौंप दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे, जहां शाम करीब पांच बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक बेटा और बेटी के सिर से उठा पिता का साया पंकज की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User