बरेली में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार:एक पर 25 हजार-दूसरे पर 20 हजार रुपए का इनाम था
बरेली की बारादरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित 45 हजार रुपये के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी शोरूम से पांच डीप फ्रीजर चोरी करने और दूसरा मादक पदार्थ के मामले में वांछित था।
पुलिस के मुताबिक, संजयनगर निवासी गौरव कुमार वर्ष 2025 में शोरूम से पांच डीप फ्रीजर चोरी करने के मामले में शामिल था। उसके खिलाफ बारादरी थाने में केस दर्ज था। फरार रहने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे बिलवा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया।
ग्राम बनारा निवासी विमलेश पुत्र दुर्गेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले में जांच चल रही थी। मई 2026 में पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों के पास से एक किलो 55 ग्राम मादक पदार्थ पकड़ा था। जांच के दौरान विमलेश का नाम सामने आने के बाद वह फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे बियावान कोठी के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)