अधिवक्ता के निधन पर रामपुर की रथयात्रा स्थगित:पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर निकलनी थी यात्रा
रामपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे रामपुर में निकाली जाने वाली रथयात्रा वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के कारण स्थगित कर दी गई। रथयात्रा का शुभारंभ शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से होना था। इसके लिए अधिवक्ता सुबह से ही तैयारियों में जुटे थे और दोपहर में यात्रा को रवाना किया जाना था। लेकिन इसी बीच रामपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता शमशुल हसन के अचानक निधन की खबर आ गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया। मेरठ से रामपुर से आए वरिष्ठ अधिवक्ता और संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि शनिवार को रथयात्रा के शुभारंभ के लिए सभी अधिवक्ता निर्धारित समय पर पहुंच गए थे। बार एसोसिएशन परिसर में बैठक दोपहर में यात्रा शुरू होनी थी, लेकिन इसी दौरान रामपुर बार एसोसिएशन में कार्यरत वरिष्ठ अधिवक्ता शमशुल हसन के अचानक निधन की सूचना मिली। इस पर सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन परिसर में बैठक की। बैठक में साथी अधिवक्ता के निधन पर शोक जताते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आज रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी। अब इसे किसी अन्य कार्यदिवस में शुरू किया जाएगा। रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से रथयात्रा का शुभारंभ होना था। श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम स्थगित लेकिन बार एसोसिएशन के साथी अधिवक्ता के निधन के चलते कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब किसी अन्य कार्यदिवस में रथयात्रा निकाली जाएगी। फिलहाल अधिवक्ताओं ने अपने साथी को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। पूरे बार एसोसिएशन में शोक की लहर समसुल हसन पिछले करीब 40 वर्षों से रामपुर की बार एसोसिएशन में वकालत करते थे उनके निधन की खबर को लेकर पूरे बार एसोसिएशन में शोक की लहर है, यात्रा के अलावा आज सभी अधिवक्ताओं ने कंडोलेंस करती आज कोई अदालत में अधिवक्ता कार्य नहीं करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)