रेलवे फाटक के पास राजमिस्त्री को घेरकर पीटा, मौत:इटावा में शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद, VIDEO
इटावा में शुक्रवार रात रेलवे फाटक के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 40 वर्षीय शकील खान की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शकील के साथ कई लोगों ने बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी जान चली गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भांजे और घटना के प्रत्यक्षदर्शी आमिर खान ने बताया कि उनके मामा 40 वर्षीय शकील खान पुत्र किशमुद्दीन निवासी आदर्श नगर थाना भरथना जोकि राजमिस्त्री का काम करते थे। शुक्रवार को वह मेरे बड़े भाई शाकिर के साथ रेलवे फाटक के पास बैठकर आपसी बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मेरे परिवार में चाचा लगने वाले राजू उर्फ आसिफ खान जोकि बस कंडक्टर है शराब के नशे में वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया शकील ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद शकील ने उन्हें धक्का देकर वहां से हटाने की कोशिश की। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आमिर के मुताबिक, कुछ देर बाद राजू अपनी पत्नी और बेटी को लेकर शकील के आदर्श नगर स्थित घर पहुंच गया। वहां भी गाली-गलौज की गई। इसके बाद रात करीब नौ बजे शकील बंबा की तरफ से अपने घर जा रहे थे। खबर मिलते ही परिवार में मातम आरोप है कि रास्ते में राजू और उसके साथ आए अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि शकील की मौत हो गई। शकील की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी, मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से परिवार के लोगों में गुस्सा है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। कार्यवाहक थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)