शिवपाल यादव-आजम खान के बयान पर राजकुमार दास का पलटवार:कहा कि उल्लू को भी दिन में नहीं दिखाई पड़ता है,आजम का अंत आ गया

Nov 21, 2026 - 13:47
0
शिवपाल यादव-आजम खान के बयान पर राजकुमार दास का पलटवार:कहा कि उल्लू को भी दिन में नहीं दिखाई पड़ता है,आजम का अंत आ गया
गोंडा के जयप्रभा ग्राम में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव और जेल से छूटने के बाद आजम खान की ओर से दिए गए बयानों पर अयोध्या स्थित श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत राजकुमार दास ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शुक्रवार देर शाम करीब 5 बजे मीडिया से बात करते हुए दोनों नेताओं पर पलटवार किया। उनका बयान शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे सामने आया। गोंडा में आयोजित कथा में 'दबंगों के आने' संबंधी शिवपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत राजकुमार दास ने कहा कि भारत की पहचान ऋषि-मुनियों और संतों की परंपरा से है। उन्होंने कहा, "ये सभी संत-महापुरुष कृपा करके गोनार्द (गोंडा) की धरती, जानकी नगर, चिन्मय ग्रामोदय और नानाजी देशमुख की तपोस्थली पर पधारे हैं। यह आलोक दास, उनके माता-पिता और पूर्वजों की तपस्या का फल है, जिसे हम पूज्य राजन जी महाराज की कथा-गंगा के रूप में प्राप्त कर रहे हैं।" महंत राजकुमार दास के अनुसार, इस आयोजन में ऐसे साधु-संत शामिल हो रहे हैं, जिन्हें केवल एक देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व पूजता और नमन करता है। शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई उद्धृत की, 'जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी'। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार उल्लू को दिन में दिखाई नहीं देता, वही स्थिति शिवपाल यादव की है। अयोध्या के प्रमुख और शीर्षस्थ संत इस दिव्य आयोजन में पधारे हैं और भक्तजन कथा का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें यह दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने वर्तमान समय को भारत का स्वर्णिम काल बताया। आजम खान के बयान पर पलटवार सपा नेता आजम खान के 'अब सबको निपट लेंगे' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत राजकुमार दास ने इसकी तुलना पौराणिक संदर्भों से की। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई 'गाधि तनय मन चिंता व्यापी, हरि बिनु मरहिं न निसिचर पापी' का उल्लेख करते हुए कहा कि आज वे जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, वैसी ही स्थिति पहले असुरों की थी। उन्होंने आगे कहा कि यदि वे इसी तरह के बयान देते रहेंगे, तो जैसे पहले उनके पूर्ववर्ती और अन्य साथी गए हैं, वैसे ही जल्द उनका भी अंत हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User