अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा:देवरिया में आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Nov 20, 2026 - 20:12
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा:देवरिया में आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर
देवरिया के अहिलवार दुर्गा मंदिर में पूजा करके घर लौट रहे श्रद्धालुओं के टेंपो को शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पडरी मल्ल ढाला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के सोहनीपार गांव के श्रद्धालु टेंपो से घर लौट रहे थे। टेंपो में सुनैना (40), पत्नी सुमंत गुप्ता और उनके पाटीदारी के कुछ लोग सवार थे। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायलों में खुशी गुप्ता (18), पुत्री सुमंत गुप्ता; सुनैना (40), पत्नी सुमंत गुप्ता; निर्मला (50), पत्नी रामाज्ञा गुप्ता; अभिषेक (15); शालू गुप्ता (18), पुत्री हरिवंश गुप्ता; कांती देवी (45); धर्मावती देवी (60), पत्नी महेंद्र गुप्ता; और राजमती देवी (55), पत्नी भिखारी गुप्ता शामिल हैं। सभी सोहनीपार गांव के रहने वाले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User