अजीत यादव को दोबारा मिली बदायूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी:बोले- पार्टी का प्रतिनिधि सदन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष करेंगे

Nov 14, 2026 - 18:57
0
अजीत यादव को दोबारा मिली बदायूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी:बोले- पार्टी का प्रतिनिधि सदन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष करेंगे
बदायूं में कांग्रेस ने अजीत यादव को एक बार फिर जिलाध्यक्ष बनाया है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने पुराने जिला और शहर अध्यक्षों पर दोबारा भरोसा जताया है। 13 नवंबर को लखनऊ में हुई संगठन संवाद कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सभी जिला और शहर अध्यक्षों को फिर से जिम्मेदारी सौंपने का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अजीत यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा- कांग्रेस उनके नेतृत्व में बदायूं की सभी विधानसभा सीटों पर 2027 का चुनाव लड़ेगी। पार्टी का परचम लहराने और कांग्रेस का प्रतिनिधि सदन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे। मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने की अपील अजीत यादव ने जिलाध्यक्ष पद के अन्य दावेदारों से भी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने में जुटने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, इमरान मसूद और कुणाल चौधरी का आभार जताया। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर लखनऊ में आयोजित संगठन संवाद कार्यशाला में मिशन 2027 को लेकर चर्चा हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने, एसआईआर और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User