बबराला रेलवे स्टेशन पर युवक का शव मिला:माता-पिता की मौत के बाद घर बेचा; शव लेकर पुलिस और स्टेशन मास्टर में हुआ विवाद

Nov 14, 2026 - 22:33
0
बबराला रेलवे स्टेशन पर युवक का शव मिला:माता-पिता की मौत के बाद घर बेचा; शव लेकर पुलिस और स्टेशन मास्टर में हुआ विवाद
संभल के बबराला रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को 45 वर्षीय अविवाहित युवक का शव मिला। युवक दोपहर करीब 2 बजे स्टेशन परिसर में पड़ा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसके ऊपर कंबल डाल दिया था। शाम 5:30 बजे तक युवक नहीं उठा तो रेलवे स्टेशन मास्टर को शक हुआ। उन्होंने युवक की मौत की आशंका जताते हुए थाना बबराला और जीआरपी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और रेलवे स्टेशन प्रभारी के बीच आधे घंटे तक विवाद घटना गुन्नौर तहसील के बबराला नगर पंचायत क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन परिसर की है। सूचना मिलने पर एसएसआई देवेंद्र सिंह शाम करीब 5:30 बजे मौके पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन प्रभारी ने युवक का शव नगर पंचायत परिसर में पड़ा होने की बात कही। इस दौरान पुलिस और रेलवे स्टेशन प्रभारी के बीच शव के स्थान को लेकर करीब आधे घंटे तक विवाद होता रहा। शाम 6 बजे थाना प्रभारी लवनीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवक की पहचान प्रमोद कुमार (45) पुत्र रामपाल निवासी कस्बा बबराला के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी, लेकिन उन्होंने युवक से कोई रिश्ता होने से इनकार करते हुए आने से मना कर दिया। माता-पिता की मौत के बाद बेच दिया था घर स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रमोद पिछले करीब 10 साल से इधर-उधर घूमता रहता था। वह कहीं भी सो जाता था और इसी तरह अपना गुजारा कर रहा था। बताया गया कि माता-पिता की मौत के बाद उसने अपना घर बेच दिया था। वह अविवाहित था। धीरे-धीरे परिवार के लोगों ने भी उससे नाता तोड़ लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पंचनामा भरने की कार्रवाई की। रात करीब 8:30 बजे थाना प्रभारी लवनीश कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User