देवरिया में पेंशन योजनाओं शिविर:4 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, दिव्यांग को मिली कान की मशीन
देवरिया में जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को तहसील सलेमपुर परिसर में पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों के लिए शिविर लगाया गया। इसमें वृद्धावस्था पेंशन के 40, निराश्रित महिला पेंशन के 15 और दिव्यांगजन पेंशन के 10 लाभार्थी पहुंचे। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनकर पात्रता की जांच की और आवश्यक कार्रवाई की। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन योजना के चार लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की एक लाभार्थी को प्रमाण पत्र दिया गया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से एक लाभार्थी को कान की मशीन वितरित की गई। खंड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और पेंशन संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)