संगम दर्शन के बहाने प्रयागराज लाकर दो बहनों से गैंगरेप:नर्सिंग में एडमिशन के नाम पर 50 हजार रुपये भी लिए

Oct 29, 2026 - 21:25
0
संगम दर्शन के बहाने प्रयागराज लाकर दो बहनों से गैंगरेप:नर्सिंग में एडमिशन के नाम पर 50 हजार रुपये भी लिए
प्रयागराज में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कानपुर नगर की रहने वाली दोनों बहनों की शिकायत पर पुलिस ने पारुल यादव, जोगेंद्र यादव और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िताओं का आरोप है कि संगम दर्शन कराने के बहाने उन्हें प्रयागराज लाया गया। यहां एक कमरे में सूप बताकर कुछ पिलाया गया। इसके बाद तीन लोगों ने बारी-बारी से उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और वीडियो बनाकर इसे वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िताओं के मुताबिक, वे कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के अमौली गांव की रहने वाली हैं। इनमें बड़ी बहन की उम्र 21 साल और छोटी बहन की उम्र 17 साल है। दोनों की पारुल यादव से दोस्ती थी। बड़ी का कहना है कि पारुल ने नर्सिंग में एडमिशन कराने का भरोसा दिया था। इसी सिलसिले में वह पारुल के साथ भोपाल स्थित उसके कॉलेज भी जा चुकी थी। क्रेटा कार से प्रयागराज लाए थे शिकायत के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 को दोनों बहनें पारुल यादव और जोगेंद्र यादव के साथ क्रेटा कार से प्रयागराज आई थीं। कार में एक ड्राइवर और एक अन्य युवक भी मौजूद था, जिन्हें दोनों बहनें पहचानती नहीं थीं। पीड़िताओं का कहना है कि प्रयागराज पहुंचने के बाद उन्हें पहले कचहरी ले जाया गया। इसके बाद संगम दर्शन कराने की बात कही गई। आरोप है कि रात करीब 10 बजे उन्हें जार्जटाउन में एक कमरे में ठहराया गया। वहां पारुल, जोगेंद्र, ड्राइवर और एक अन्य युवक ने शराब पी। इसके बाद दोनों बहनों को सूप बताकर कुछ पिलाया गया। पीड़िताओं के मुताबिक, कुछ देर बाद जोगेंद्र, ड्राइवर और अज्ञात युवक ने बारी-बारी से उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट, वीडियो वायरल करने की धमकी दोनों बहनों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उन्होंने विरोध करने की कोशिश की तो पारुल ने उनके साथ मारपीट की और चुप रहने के लिए कहा। पीड़िताओं के मुताबिक, आरोपियों ने उनका वीडियो बनाने की बात कहते हुए धमकी दी कि यदि उन्होंने किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के अनुसार, दोनों बहनें किसी तरह रात गुजारने के बाद अगले दिन आरोपियों के साथ कानपुर लौट गईं। उनका कहना है कि घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। नर्सिंग में एडमिशन के नाम पर 50 हजार रुपये भी लिए पीड़िताओं ने पारुल यादव पर नर्सिंग में एडमिशन कराने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि पारुल उन्हें कई जगह ले जाकर अनैतिक गतिविधियों में शामिल कराती थी। पुलिस से शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचीं बहनें दोनों बहनों के मुताबिक, उन्होंने घटना की शिकायत जार्जटाउन थाने में की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 7 अगस्त को उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया। वहां से कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया और एफआईआर दर्ज कर विवेचना कराने की मांग की। न्यायालय के आदेश पर अब मामले में पारुल यादव और जोगेंद्र यादव को नामजद करते हुए दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में पुलिस की जांच और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User