संतकबीरनगर में चांद दिखने पर महिलाओं ने व्रत तोड़ा:मेंहदावल में बिजली विभाग ने चांद का दीदार करने के लिए बंद कर दी सप्लाई

Oct 29, 2026 - 21:25
0
संतकबीरनगर में चांद दिखने पर महिलाओं ने व्रत तोड़ा:मेंहदावल में बिजली विभाग ने चांद का दीदार करने के लिए बंद कर दी सप्लाई
संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। रात 8:28 बजे चांद दिखते ही सुहागिन महिलाओं के चेहरे खिल उठे। महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की और पति की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ व्रत खोला। खलीलाबाद शहर समेत ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। देर शाम वे परिवार के सदस्यों के साथ छतों पर चांद का इंतजार करती रहीं। चांद निकलने पर महिलाओं ने दीप जलाकर चंद्रमा की आरती उतारी और विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद पति का दीदार कर उनका आशीर्वाद लिया और पानी व मिठाई ग्रहण कर व्रत का पारण किया। नवविवाहिताओं में पर्व को लेकर खास उत्साह दिखा। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पूजा की। पतियों ने भी जीवनसंगिनी को उपहार दिए। व्रत खोलने के बाद बच्चों ने पटाखे जलाकर खुशी जताई। कुछ स्थानों पर महिलाओं ने गीत गाकर भी पर्व की खुशियां मनाईं। महिलाओं की मांग पर बंद की बिजली आपूर्ति मेंहदावल में महिलाओं को चांद का दीदार कराने के लिए बिजली विभाग ने पूरे शहर की आपूर्ति बाधित कर दी। इसकी जानकारी अवर अभियंता अशोक पटेल ने अपने अधिकृत ग्रुप में साझा की। उन्होंने लिखा कि लोगों की मांग पर बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User