पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाइक हादसे में एक युवक की मौत:सुल्तानपुर में साथी घायल, आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार, 29 अक्टूबर को बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में शाम करीब चार बजे किमी 85.6 RHS (PKG-03) के पास हुआ। दोनों युवक आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। हीरो स्प्लेंडर से जा रहे थे दोनों युवक हादसे में दुर्गेश साहनी (35), पुत्र पिछई साहनी और कृष्ण चंद्र जायसवाल (33), पुत्र शिवशंकर प्रसाद जायसवाल घायल हुए। दोनों आजमगढ़ जिले के जियापुर (सगरी) थाना क्षेत्र के अजमतगढ़, वार्ड नंबर 6 (गुल्फ गोपी नगर) के निवासी हैं। वे हीरो स्प्लेंडर बाइक (नंबर UP 50 DD 5003) से यात्रा कर रहे थे। इलाज के दौरान दुर्गेश की मौत हादसे की सूचना मिलने पर एपीको एंबुलेंस, एपीको सेफ्टी टीम, कोरल पेट्रोलिंग और यूपीईडा गश्त दल मौके पर पहुंचे। यूपीईडा की 100 नंबर एंबुलेंस दोनों घायलों को अस्पताल ले गई। दुर्गेश साहनी को सौ शय्या पिठला कुमारगंज, अयोध्या स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरे घायल का उपचार जारी है। टोल प्लाजा पर सुरक्षित रखी गई बाइक हादसे में शामिल बाइक को हलियापुर टोल प्लाजा पर सुरक्षित खड़ा कराया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। गौरतलब है कि गुरुवार तड़के भी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किमी 89 के पास हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)