कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में कल अवकाश:PET परीक्षा के चलते डीआईओएस ने जारी किया आदेश
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के चलते शुक्रवार को शहर के सभी स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। कानपुर में परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब दो पालियों में करीब 18 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद आदेश के मुताबिक, शहर के परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों के स्कूल भी बंद रहेंगे। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को इससे छूट रहेगी। उन्हें परीक्षा से जुड़े काम की जिम्मेदारी निभानी होगी। निजी व सरकारी दोनों में आदेश लागू परीक्षा को देखते हुए स्कूलों में एक दिन का अवकाश रखा गया है। डीआईओएस ने सभी स्कूलों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा के चलते स्कूलों में छुट्टी की गई है। सभी निजी व सरकारी सभी बोर्डों को स्कूलों में अवकाश रहेगा। दो पालियों में होगी पेट बताते चलें कि शुक्रवार को दो पालियों में पेट का आयोजन होगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को कक्षा में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर पुलिस व मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)