अखिलेश जी बड़के भइया का झंडा उठाना बंद करिए:राजभर बोले–राहुल विदेश निकल जाएंगे और आपको स्वामी प्रसाद से डील करनी पड़ेगी

Nov 02, 2026 - 12:14
0
अखिलेश जी बड़के भइया का झंडा उठाना बंद करिए:राजभर बोले–राहुल विदेश निकल जाएंगे और आपको स्वामी प्रसाद से डील करनी पड़ेगी
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए अखिलेश को कांग्रेस के साथ राजनीति करने के बजाय अपना स्टैंड स्पष्ट करने की नसीहत दी। राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, 'अखिलेश यादव जी, लगता है मैंने जो सुबह कहा, वह आपको शाम तक समझ आ गया। आखिर कब तक दबकर राजनीति करेंगे? अब डरना नहीं है बड़के भइया से। यही समय है, सही समय है।' कब राहुल विदेश निकल जाए, पता नहीं उन्होंने कहा कि अखिलेश को कम से कम बड़के भइया का झंडा उठाना बंद कर देना चाहिए। राजभर ने तंज कसते हुए लिखा कि राहुल गांधी रैली करने के बाद फिर थाईलैंड, वियतनाम या मंगोलिया निकल जाएंगे और अखिलेश को यहां सीट बंटवारे को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य से डील करनी पड़ेगी। राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य का जिक्र करते हुए कहा कि वह राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचवाते हैं और अखिलेश की औकात बताते फिरते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश ने स्वामी प्रसाद को पूरा सम्मान दिया, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ अपमान मिला। कार्यकर्ता हर बार मायूस हो रहा सुभासपा अध्यक्ष ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि उनका स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। कार्यकर्ता उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अखिलेश कोई बड़ा धमाका करेंगे, लेकिन वे फुस्स पटाखा निकले। अंत में उन्होंने अखिलेश से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा और तंज कसा कि वे ऐसा करने के बजाय दिल्ली के चक्कर लगाते रहेंगे। अखिलेश और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच चली जुबानी जंग पर ली चुटकी ओपी राजभर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच चल रही जुबानी जंग पर चुटकी ले रहे थे। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच INDIA गठबंधन में शामिल होने को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। अखिलेश ने शुक्रवार को साफ कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके गठबंधन में शामिल नहीं हैं। इस पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा- 'हमारी सीटों में शामिल नहीं हो सकते। अवॉइड करो, इग्नोर करो।' अखिलेश के इस बयान पर 31 अक्टूबर को स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव INDIA गठबंधन नहीं हैं। गठबंधन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अहम भूमिका है और अंतिम फैसला वही लेते हैं। मौर्य ने कहा था अखिलेश मुझे सर्टिफिकेट देने वाले कौन? स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव INDIA गठबंधन नहीं हैं। INDIA गठबंधन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भूमिका है और अंतिम निर्णय उनका होता है। ये न पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा। ये कौन होते हैं हमें सर्टिफिकेट देने वाले? मौर्य ने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव से कोई बातचीत नहीं की है। उनकी बात राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर अखिलेश यादव इतने ही सक्षम होते तो वह उनसे बात करने के बजाय राहुल गांधी से क्यों मिलते? -------------------- ये खबर भी पढ़ें- मौर्य बोले 'अखिलेश न पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा':'स्वामी प्रसाद मौर्य को इग्नोर करो' वाले सपा प्रमुख के बयान पर किया पलटवार समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच INDIA गठबंधन में शामिल होने को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। अखिलेश ने शुक्रवार को साफ कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके गठबंधन में शामिल नहीं हैं। इस पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा- 'हमारी सीटों में शामिल नहीं हो सकते। अवॉइड करो, इग्नोर करो।' पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User