अलाव में गिरकर राजमिस्त्री की मौत:बरेली में नशे की हालत में आग तापते समय झुलसे; जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

Nov 16, 2026 - 16:41
0
अलाव में गिरकर राजमिस्त्री की मौत:बरेली में नशे की हालत में आग तापते समय झुलसे; जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
बरेली के सीबीगंज स्थित सनइया रानी गांव में रविवार शाम अलाव में गिरने से राजमिस्त्री आकिल की मौत हो गई। सोमवार तड़के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 45 वर्षीय आकिल घर के बाहर अलाव ताप रहे थे। परिजनों के मुताबिक, उस समय वह नशे की हालत में थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह जलते अलाव में गिर गए और झुलस गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार तड़के करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। भतीजे मोइन खान ने बताया कि परिवार ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। आकिल राजमिस्त्री का काम करके परिवार का खर्च चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, आकिल कई साल से शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते थे। परिवार के लोग उन्हें नशा छोड़ने के लिए समझाते थे। मोइन खान ने आरोप लगाया कि नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। कई बार आकिल नशे के लिए घर का सामान भी बेच देते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User