चित्रकूट में भागवत कथा में सुनाया गया श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग:अहंकार और द्वेष छोड़ प्रेम अपनाने का संदेश, गूंजे श्रद्धालुओं के जयकारे

Nov 16, 2026 - 16:41
0
चित्रकूट में भागवत कथा में सुनाया गया श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग:अहंकार और द्वेष छोड़ प्रेम अपनाने का संदेश, गूंजे श्रद्धालुओं के जयकारे
चित्रकूट जिला मुख्यालय के कछार पुरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास भागवताचार्य श्री कृष्णनंदन जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद और भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इससे कथा पंडाल गूंज उठा। कंस वध से मिलता है धर्म की जीत का संदेश महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अन्याय के खिलाफ खड़े होने, धर्म की रक्षा करने और सत्य के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। कंस वध का प्रसंग बताता है कि अंत में सत्य और धर्म की जीत होती है। उद्धव-गोपी संवाद के जरिए उन्होंने प्रेम और भक्ति की महिमा बताई। कहा कि सच्ची भक्ति में स्वार्थ नहीं होता। गोपियों का प्रेम निष्काम भक्ति का उदाहरण है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अहंकार, ईर्ष्या और द्वेष छोड़कर प्रेम, करुणा और सेवा भाव अपनाने की अपील की। रुक्मिणी विवाह समर्पण और विश्वास का प्रतीक रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर महाराज ने कहा कि यह समर्पण, विश्वास और पवित्र प्रेम का प्रतीक है। रुक्मिणी की श्रद्धा से सीख मिलती है कि सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने वाले भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहती है। महाराज ने श्रद्धालुओं से कथा के उपदेशों को अपने आचरण में उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान करना, जरूरतमंदों की मदद करना, बुजुर्गों की सेवा और समाज में प्रेम व भाईचारा बनाए रखना ही सच्चे धर्म का स्वरूप है। कथा में ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर राधेरमण पयासी, क्षेमवती, रामसूरत पयासी, सावित्री देवी, महंत मोहित दास, जय प्रकाश शुक्ला, अनूप पयासी, चित्रकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार निरंजन मिश्र, सुनील मिश्र, लवकुश पयासी, जावित्री और सतरूपा देवी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User