अलाव ताप रही 3 साल की बच्ची आग में गिरी:बहराइच में मासूम हाथ और पेट झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती
बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम ठंड से बचने के लिए परिवार के साथ अलाव ताप रही तीन साल की बच्ची अचानक आग में गिर गई। हादसे में उसका एक हाथ और पेट का हिस्सा झुलस गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची की हालत स्थिर है। संतुलन बिगड़ने से आग में गिरी बच्ची रिसिया थाना क्षेत्र निवासी सतीश सिंह की तीन साल की बेटी रिद्धि बुधवार शाम परिवार के साथ ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह आग में गिर गई। बच्ची को आग में गिरता देख परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने तुरंत उसे आग से बाहर निकाला। हाथ और पेट का हिस्सा झुलसा बच्ची के रिश्तेदार सोहन सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग साथ में अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान रिद्धि आग में गिर गई, जिससे उसका एक हाथ और पेट का हिस्सा झुलस गया। बर्न वार्ड में चल रहा इलाज हादसे के बाद परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)