तीन दिन में रात का पारा 5.4 डिग्री लुढ़का:सुबह-शाम बढ़ी ठंड, पहाड़ों से आ रही हवाएं, दिन में खिलेगी धूप

Nov 19, 2026 - 07:24
0
तीन दिन में रात का पारा 5.4 डिग्री लुढ़का:सुबह-शाम बढ़ी ठंड, पहाड़ों से आ रही हवाएं, दिन में खिलेगी धूप
कानपुर में सर्दी ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। तीन दिनों में रात के तापमान में 5.4 डिग्री और दिन के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात का पारा 15.4 डिग्री से लुढ़ककर 10 डिग्री पर पहुंच गया है। सुबह और शाम चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंड का एहसास बढ़ा रही हैं। गुरुवार को भी सुबह-शाम सर्दी का असर रहेगा, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से हल्की गर्माहट महसूस होगी। हल्के बादल छा सकते मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी हवाओं के आपस में मिलने से कहीं-कहीं हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दिन के समय धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ेगा। तीन दिन में ऐसे गिरा पारा 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस था। 18 नवंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 27.8 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान दिन का पारा 3.3 डिग्री और रात का पारा 5.4 डिग्री लुढ़क गया। सुबह व शाम ठिठुरन बढ़ी सीएसए की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले 0.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, इसमें 2.6 डिग्री की गिरावट आई। सुबह और शाम उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड बढ़ाई। दिन में धूप खिली, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User