अलीगढ़ में निकली भगवान चित्रगुप्त की रथयात्रा:ढोल-नगाड़ों और झांकियों के साथ निकली रथ यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

Nov 15, 2026 - 18:59
0
अलीगढ़ में निकली भगवान चित्रगुप्त की रथयात्रा:ढोल-नगाड़ों और झांकियों के साथ निकली रथ यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
चित्रगुप्त महोत्सव के तहत रविवार को सराय बाला स्थित श्री चित्रगुप्त भगवान मंदिर से धूमधाम के साथ रथ यात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले निकली यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी अभिषेक सक्सेना साहिब ने भगवान चित्रगुप्त और मां काली की पूजा-अर्चना कर किया। बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ रथ यात्रा वार्ड 20 से शुरू होकर बड़ा गौहर, सराय खिरनी सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में अशोक सक्सेना, देवेंद्र सक्सेना, डॉ. राकेश सक्सेना, तरुण सक्सेना और धर्मेंद्र आस्थाना ने अपने विचार रखे। शोभायात्रा का संचालन आकाश सक्सेना ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजत सक्सेना ने किया। इस दौरान सुभाष सक्सेना, योगेश सक्सेना, एसपी भांति, अनुज गोविंद, राजीव सक्सेना चित्रांश, प्रियांश, अरुण सक्सेना, अर्जुन सक्सेना, मानव फुलर, नरेश, सनोज, मनोज, अश्वनी सक्सेना, शुभम, शिवम, अनुज, बच्चू सक्सेना और यतेंद्र सक्सेना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। अंत में अशोक सक्सेना ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User