लखनऊ में दिवाली के बाद शुरू हुई हल्की ठंड:नवंबर में सुबह के समय धुंध और धुआं बना रहेगा AQI पहुंचा रेड जोन में

Nov 11, 2026 - 08:57
0
लखनऊ में दिवाली के बाद शुरू हुई हल्की ठंड:नवंबर में सुबह के समय धुंध और धुआं बना रहेगा AQI पहुंचा रेड जोन में
लखनऊ में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। बुधवार सुबह शहर में मौसम साफ रहा और हल्की धूप निकली। हालांकि, सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा भी देखने को मिला। धूप निकलने के साथ ही धुंध धीरे-धीरे छंट गई। दिवाली के बाद मौसम में आई इस तब्दीली से लोगों को दिन में राहत मिल रही है, जबकि सुबह-शाम गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम में बदलाव के बीच शहर की हवा की गुणवत्ता में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 184 रहा। मंगलवार को यह करीब 163 दर्ज किया गया था। यानी एक दिन में AQI में 21 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। 28 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले सप्ताह तक छा सकता है कोहरा मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे के साथ धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि, दिन में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 नवंबर तक राजधानी में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User