फर्जी दस्तावेजों से 9 करोड़ का लोन लिया:रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के 48 पर्सनल लोन का मामला; फरार चल रहा 14वां आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से फर्जी दस्तावेजों पर 48 पर्सनल लोन लेने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार रात 10 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, लोन लेने वालों ने फर्जी सैलरी स्लिप और नियुक्ति पत्र दिए थे। उन्होंने आधार कार्ड पर पता भी बदलवाया था। बैंक अधिकारियों की जांच के बाद मुख्य प्रबंधक मुकेश कुमार सिन्हा की शिकायत पर कोतवाली नगर थाने में 48 खाताधारकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मौके पर जुटाई जानकारी के आधार पर गिरोह के सदस्यों की पहचान की। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने 27 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना पर नितेश त्रिपाठी उर्फ जतिन को गिरफ्तार किया। वह अरुण त्रिपाठी का बेटा है और E-248, इंदिरा नगर, कोतवाली नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनमें राजेश सिंह, बब्लू राठौर, गोपाल सिंह, राधिका देवी, कामिनी राठौर, अमित कन्नौजिया, सत्यम उर्फ शिवम, रामनरेश भारती, राजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार गौतम, करन सिंह, सूरज सोनी और उमाशंकर शामिल हैं।
ये सभी उन्नाव, सीतापुर, लखनऊ और रायबरेली के अलग-अलग थानों के रहने वाले हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)