अलीगढ़ में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 8 डिग्री तक गिरने का अनुमान, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Oct 29, 2026 - 07:11
0
अलीगढ़ में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 8 डिग्री तक गिरने का अनुमान, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के असर से मौसम बिगड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और बेमौसम बारिश का खतरा जताया गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने और जरूरी सावधानियां बरतने को कहा है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की भी आशंका है। मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। आंधी और बिजली से बचने की सलाह डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न निकलें। आकाशीय बिजली चमकने या गिरने की आशंका होने पर पेड़ों के नीचे शरण न लें। तेज हवाओं के दौरान कमजोर भवनों, होर्डिंग और बिजली के खंभों से दूर रहें। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहना जरूरी है। किसानों को भी सतर्क रहने को कहा प्रभारी अधिकारी आपदा एवं एडीएम वित्त प्रमोद कुमार ने किसानों से मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर कृषि संबंधी गतिविधियों की योजना बनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा, ताकि खराब मौसम के दौरान संभावित खतरे से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User