धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य-दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई अर्जी:कुंडा में प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों को आगे बुलाया; पर्चियां खोलकर सुनीं समस्याएं

Nov 20, 2026 - 21:50
0
धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य-दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई अर्जी:कुंडा में प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों को आगे बुलाया; पर्चियां खोलकर सुनीं समस्याएं
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पंडाल से लेकर बाहर का मैदान तक खचाखच भरा रहा। कई श्रद्धालु जमीन पर बैठकर अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में अर्जी लगाते नजर आए। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दिव्य दरबार के लिए पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 11:45 बजे श्रद्धालुओं को संबोधित करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पर्चियां खोलकर श्रद्धालुओं को नाम लेकर बुलाया। इनमें कन्नौज के अरविंद, अहिबरनपुर के राजकुमार उर्फ राजू, सैफाबाद के अखिलेश कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, लालगंज की रिंकी कुमारी, बृजेश सिंह, मनोरमा, रामकुमारी, लक्ष्मी राजपूत और कालीचरण समेत कई लोग शामिल रहे। बाबा ने उनकी अर्जियां सुनीं। प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों को आगे बुलाया दिव्य दरबार के अगले चरण में बाबा ने सामने की जगह खाली कराई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों को आगे आने देने के लिए कहा। इसके बाद 'ऊं हनु हनुमंताय नमः फट स्वाहा' मंत्र का जाप करते हुए जय श्रीराम के जयकारे लगवाए। इस दौरान कई महिलाएं और पुरुष चीखते-चिल्लाते, हंसते और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए सामने पहुंचे। बाबा के निर्देश पर मंत्र पूजित जल का छिड़काव कराया गया। कुछ देर बाद कई लोग शांत होते नजर आए। बाबा ने श्रद्धालुओं को भभूत लेने, बालाजी का ध्यान करने और लहसुन-प्याज का त्याग करने की नसीहत दी। साथ ही बागेश्वर धाम से जुड़ने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। विदाई के समय भावुक हुए श्रद्धालु श्रद्धालुओं का कहना था कि बाबा के दरबार में अर्जी लगाने से उनकी समस्याओं का समाधान होगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। तीन दिवसीय श्रीराम कथा और एक दिवसीय दिव्य दरबार के समापन के बाद बाबा बागेश्वर प्रतापगढ़ से रवाना हो गए। उनके विदा होने के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु भावुक नजर आए। उनके प्रस्थान के साथ ही बेंती राजभवन में आयोजित धार्मिक आयोजन का समापन हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User