विजयदशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए देर रात तक उमड़े श्रद्धालु

Oct 22, 2026 - 09:14
0
विजयदशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए देर रात तक उमड़े श्रद्धालु
विजयदशमी पर प्रभु श्रीराम द्वारा रावण वध के उपलक्ष्य में श्रीरामलीला सोसायटी की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, रामदरबार, लव-कुश, विराट स्वरूप, श्याम बाबा और बिहारी जी समेत विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। भगवान के दर्शन और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक जुटी रही। शोभायात्रा कोतवाली चौराहा से मेस्टन रोड, बादशाही नाका, कलेक्टरगंज, धनकुट्टी, बड़ी मंडी, जनरल गंज, मनीराम बगिया, कमलाटावर, बिरहाना रोड, घंटाघर, हालसी रोड, कुली बाजार और लाटूश रोड से होकर गुजरी। इसमें अशोक अग्रवाल, संदीप निगम, अजय अग्रवाल, श्याम नारायण राजोरिया, शिव कुमार गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, सुशील ओमर, आदित्य खन्ना, अर्पित सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, यश गौड़, अर्पित वर्मा और तुषार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User