अस्पताल परिसर में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:परिजनों ने युवक को पकड़कर पीटा, अस्पताल कर्मचारियों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

Nov 15, 2026 - 13:42
0
अस्पताल परिसर में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:परिजनों ने युवक को पकड़कर पीटा, अस्पताल कर्मचारियों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
कन्नौज जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में शनिवार रात एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही किशोरी के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, इस दौरान युवक मौके से भागने में सफल रहा। डॉक्टर का रिश्तेदार बताया जा रहा आरोपी बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जिला अस्पताल के एक डॉक्टर का रिश्तेदार है। इसी वजह से रविवार सुबह से ही मामले को लेकर अस्पताल परिसर में हलचल शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ अस्पताल कर्मचारी किशोरी और उसके परिजनों पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करने का दबाव बनाने लगे। रविवार दोपहर 12 बजे तक समझौते के प्रयास जारी रहने की बात सामने आई। तहरीर के बाद भी दोपहर तक कार्रवाई नहीं परिजनों के मुताबिक, घटना के संबंध में शनिवार रात ही सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई थी। इसके बावजूद रविवार दोपहर तक पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई थी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं होती रहीं। किशोरी से जुड़े गंभीर आरोपों के बीच पुलिस की कार्रवाई और अस्पताल कर्मचारियों पर लगाए गए दबाव बनाने के आरोपों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सीएमएस बोले- डॉक्टरों की आपसी खींचतान का मामला मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस जीपी द्विवेदी ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि डॉक्टरों के बीच आपसी खींचतान के कारण इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किशोरी को बंधक बनाने और दुष्कर्म का मामला गलत है। सदर कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद अकरम ने बताया कि किशोरी छोटी बच्ची है। संभव है कि वह डॉक्टर के कमरे में चली गई हो, जिससे उसकी मां को गलतफहमी हो गई। उन्होंने कहा कि मामले में कोई खास बात नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User