पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर 100 से ज्यादा गांव जलमग्न
असम और अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। 100 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं, हजारों लोग प्रभावित हैं और कई प्रमुख सड़क तथा पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रशासन, वायुसेना और आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय हैं।