छत्तीसगढ़ की युवती का मथुरा में मिला शव:वृंदावन दर्शन करने अकेले आई थी युवती, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Nov 16, 2026 - 11:40
0
छत्तीसगढ़ की युवती का मथुरा में मिला शव:वृंदावन दर्शन करने अकेले आई थी युवती, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
मथुरा के वृंदावन में स्थित एक होटल के कमरे में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव फंदे पर लटका हुआ था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवती छत्तीसगढ़ से वृंदावन दर्शन करने के लिए आई हुई थी। पुलिस ने युवती की मौत की सूचना परिजनों को दे दी। 13 नवंबर को आई थी मथुरा छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली 24 वर्षीय युवती पार्वती 13 नवंबर को वृंदावन दर्शन करने के लिए अकेली आई हुई थी। उसने प्रेम मंदिर के सामने स्थित एक होटल में ऑनलाइन कमरा बुक किया हुआ था। होटल में उसे 116 नंबर कमरा मिला। पार्वती दो दिन से यहां के अलग अलग मंदिरों के दर्शन कर रही थी। 15 नवंबर को वह दोपहर बाद से कमरे से नहीं निकली। परिजनों के नहीं उठाए फोन कॉल 15 नवंबर की शाम को पार्वती के पिता ने उसे कई कॉल किए। लेकिन उसने फोन कॉल पिक नहीं की। इसके बाद पिता को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद उन्होंने होटल के रिसेप्शन पर कॉल कर कमरे में जाकर देखने के लिए कहा। होटल स्टाफ जब कमरे पर पहुंचा तो वह दंग रह गया। वहां पार्वती का शव फंदे पर लटका हुआ था। कमरे में मिला सुसाइड नोट युवती का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को बुला लिया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला। इस सुसाइड नोट में पार्वती ने रायपुर के रहने वाले एक युवक आशीष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दे दी। जांच में जुटी पुलिस सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि कोतवाली वृंदावन के केशवधाम चौकी क्षेत्र में होटल है, जहाँ पर एक युवती जो कि रायपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली है उनके द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल वहाँ जाँच के लिए वृंदावन पुलिस टीम गई थी । जाँच के क्रम में जानकारी हुई युवती ने 13 नवंबर को होटल में चेक-इन किया था, इनको 16 नवंबर तक यहाँ रहना था । इसमें जाँच के क्रम में फील्ड यूनिट भी आ चुकी थी, फील्ड यूनिट के द्वारा इसमें एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है । सुसाइड नोट में जो रायपुर (छत्तीसगढ़) का एक लड़का आशीष ओझा है, जिस पर आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट छोड़ा गया है । इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User