औरैया में नियम तोड़ने वाले चालकों को फूल देकर समझाया:पालन करने वालों का किया सम्मान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील
औरैया में रविवार को समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति ने सुभाष चौक पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को फूल देकर जागरूक किया गया। वहीं, यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के सदस्यों ने यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार और यातायात निरीक्षक रामस्वरूप का माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ की। देवेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात माह अभियान चलाया जा रहा है। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील यातायात निरीक्षक रामस्वरूप ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हादसा कभी बताकर नहीं आता, इसलिए हर व्यक्ति को अपनी सुरक्षा के लिए खुद जागरूक रहना चाहिए। लापरवाही से जा सकती है किसी की जान समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि जल्दबाजी और लापरवाही से किसी की जान जा सकती है। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, कानों में ईयरफोन लगाने और तेज गति से गाड़ी चलाने से बचना चाहिए। उन्होंने शराब पीकर वाहन न चलाने की भी अपील की। सैकड़ों लोगों को दी यातायात नियमों की जानकारी अभियान के दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को फूल देकर अपनी और परिवार की सुरक्षा का संदेश दिया गया। वहीं, नियमों का पालन करने वाले चालकों का माल्यार्पण कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। सड़क से गुजर रहे सैकड़ों महिला-पुरुषों और बच्चों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर तेज बहादुर वर्मा, डॉ. शिवकुमार सोनी, शिखर बिश्नोई (लव), एलएन गुप्ता, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, हरिओम तिवारी, अरविंद यादव, विमलेश दुबे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई और दीपक मिश्रा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)