पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी:एक साल से मायके में रह रही थी, 4 साल पहले हुई थी शादी

Nov 15, 2026 - 13:09
0
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी:एक साल से मायके में रह रही थी, 4 साल पहले हुई थी शादी
हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के नगला आल गांव में शनिवार देर रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर गाटर से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उसकी दो साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे थे। घर में गाटर से लटका मिला शव मृतक की पहचान नगला आल निवासी पुष्पेंद्र (28) के रूप में हुई है। शनिवार देर रात उसका शव घर के अंदर गाटर से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चार साल पहले हुई थी शादी पुष्पेंद्र के बड़े भाई रवि कुमार ने बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। दंपती की दो साल की बेटी है। परिवार के मुताबिक, पुष्पेंद्र और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके चलते पत्नी करीब एक साल पहले मायके चली गई थी। उसका मायका सासनी में है। बल्लभगढ़ की कंपनी में करता था नौकरी परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब छह महीने पहले वह नौकरी छोड़कर गांव लौट आया था। इसके बाद से वह गांव में ही रह रहा था। आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस युवक के आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User