फर्रुखाबाद में जिले की पहली RMU शुरू:विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी बोले- आंधी-तूफान में भी बिजली नहीं कटेगी

Nov 05, 2026 - 16:54
0
फर्रुखाबाद में जिले की पहली RMU शुरू:विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी बोले- आंधी-तूफान में भी बिजली नहीं कटेगी
फर्रुखाबाद में गुरुवार दोपहर 12.30 बजे सेंट्रल जेल चौराहे पर जिले की पहली RMU (रिंग मेन यूनिट) का लोकार्पण सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा- इससे इलाके में बिजली की समस्या कम होगी। बताया गया कि इस इलाके के करीब 20000 उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। दूसरी RMU दो-तीन दिन में ITI में लगेगी विधायक ने बताया कि बिजली घर से आने वाली लाइन RMU से होकर वापस बिजली घर जाएगी। जिले में यह पहली RMU है। उन्होंने कहा कि दूसरी RMU दो-तीन दिन में ITI में लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान में ट्रांसफार्मर खराब होने, उखड़ने या फीडर में दिक्कत आने पर RMU लोड को अपने आप दूसरे फीडर पर भेज देगी। इससे बिजली सप्लाई जारी रहेगी और लोगों को बिजली कटने का पता भी नहीं चलेगा। विधायक के मुताबिक, खराब लाइन, फीडर या ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान भी बिजली चालू रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सेंट्रल जेल के आसपास और भाऊपुर तक के गांवों को इसका फायदा मिलेगा। सेंट्रल जेल के दो बिजली केंद्रों का भी लोकार्पण होगा उन्होंने बताया कि ITI में लगने वाली RMU शहर के इलाके को कवर करेगी। सेंट्रल जेल के दो बिजली केंद्रों का लोकार्पण भी अगले 10 दिन में बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर किया जाएगा। विधायक ने कहा कि इससे शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या में सुधार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि योगी सरकार में अगली गर्मियों में लोगों को पहले जैसी बिजली की दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी और फर्रुखाबाद के लोगों का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User