अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा 17-18 और पंचकोसी 19 से:परिक्रमा की तैयारियों का आला अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, एक बस में सवार होकर होकर पहुंचे
अयोध्या में कार्तिक माह की चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा की तिथियां तय हो गई हैं। चौदहकोसी परिक्रमा 17 नवंबर की रात 1:21 बजे शुरू होकर 19 नवंबर की रात 2:15 बजे तक चलेगी। वहीं, पंचकोसी परिक्रमा 19 नवंबर की रात 2:30 बजे शुरू होकर 21 नवंबर की रात 1:55 बजे तक चलेगी। परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित परिक्रमा कराने के लिए सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त और डीआईजी के निर्देशन में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बस से पूरे परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। जोन और सेक्टर में बांटा जाएगा परिक्रमा मार्ग निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग के सभी प्रमुख स्थानों और महत्वपूर्ण प्वाइंट का जायजा लिया। जहां भी व्यवस्था में कमी मिली, वहां संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। प्रशासन ने पूरे मार्ग को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटने की योजना बनाई है। सुरक्षा के साथ मेडिकल सुविधाओं पर भी जोर प्रत्येक जोन और सेक्टर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाएगी। परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और संकेतक बोर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही एंबुलेंस, मेडिकल कैंप और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)