दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत:बेटा और दूसरी बाइक सवार युवक घायल; मायके जाते समय हुआ हादसा

Nov 12, 2026 - 22:48
0
दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत:बेटा और दूसरी बाइक सवार युवक घायल; मायके जाते समय हुआ हादसा
संभल में मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर नए बाईपास के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर बेटे के साथ सवार 60 वर्षीय राजवती की मौत हो गई। उनका बेटा और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। तीनों को चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजवती को मृत घोषित कर दिया। अभिजीत कॉलोनी के पास हुआ हादसा हादसा रात करीब 8:30 बजे चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र में अभिजीत कॉलोनी के पास हुआ। मृतका की पहचान राजवती (60), पत्नी शिवलाल, निवासी भोजपुर गांव, थाना मुंडापांडे, मुरादाबाद के रूप में हुई है। वह अपने बेटे वीरपाल (22) के साथ मायके जा रही थीं। दूसरी बाइक पर कुलवीर सिंह (40), पुत्र प्रेम सिंह, निवासी प्रीत बिहार कॉलोनी, थाना मझोला, मुरादाबाद सवार थे। वह बहजोई कस्बे में रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। बेटे और दूसरी बाइक सवार को रेफर किया हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को चंदौसी सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद राजवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। प्राथमिक उपचार के बाद वीरपाल और कुलवीर सिंह को जिला संयुक्त चिकित्सालय, संभल रेफर किया गया। हालांकि, परिजन दोनों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले गए। शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। हादसे में महिला की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। अभी किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User