अयोध्या में 39 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया:एसएसपी डाॅ गौरव ग्रोवर ने तबादले के आदेश देर रात जारी किए
अयोध्या में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर 39 चौकी प्रभारियों की टांसफर जिले में किया गया है।कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई ै। SSP गौरव ग्रोवर ने तबादले के आदेश देर रात जारी किए हैं ।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को एक चौकी से दूसरी चौकी पर भेजा गया है, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के मुताबिक, कोतवाली नगर, कोतवाली अयोध्या, कैंट, पूराकलंदर, रौनाही, गोसाईगंज, तारुन, हैदरगंज, इनायतनगर, कुमारगंज, खंडासा, रुदौली, मवई और बाबा बाजार समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। स्थानांतरण के तहत नवीन मंडी चौकी से संजय कुमार यादव को तरौली बाजार चौकी भेजा गया है। अलीगढ़ चौकी से आशीष सिंह को कंधईकला, फतेहगंज चौकी से रोहित कुमार पांडेय को विष्णु बाबा, साहबगंज चौकी से आदर्श विक्रम सिंह को रामपुर भगन तथा सदर बाजार चौकी से शुभम सिंह को चौरे बाजार चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में औद्योगिक क्षेत्र चौकी से पंकज सिंह को चिलबिली, हसनू कटरा से अभिषेक कुमार को अमेठी, मीरनघाट से किरनपाल को ऐहार, दर्शन नगर से बृजभूषण पाठक को हाईवे चौकी तथा रानोपाली से राहुल बाजपेयी को सत्ती चौरा चौकी भेजा गया है। वहीं रायगंज चौकी से राणा विजय सिंह को ड्योढ़ी बाजार, लक्ष्मणघाट से संदीप कुमार को मवई चौराहा, कटरा चौकी से शेषनाथ राय को मां कामाख्या देवी चौकी तथा गंजा चौकी से अमरेंद्र प्रताप सिंह को दिलासीगंज चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई अन्य चौकी प्रभारियों के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। सूची में कुल 39 स्थानांतरण दर्ज हैं। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)