अयोध्या में भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान सड़क हादसे में घायल:फॉर्च्यूनर ट्रेलर से टकराई, सिर में गंभीर चोट

Nov 16, 2026 - 21:32
0
अयोध्या में भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान सड़क हादसे में घायल:फॉर्च्यूनर ट्रेलर से टकराई, सिर में गंभीर चोट
अयोध्या में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान की फॉर्च्यूनर कार ट्रेलर से टकरा गई। हादसा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रानी बाजार स्थित भंभवा चौराहे के पास हुआ। विधायक के सिर में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। डीएम शशांक त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। ट्रेलर और उसके चालक के बारे में पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब पढ़िए पूरा मामला विधायक चंद्रभानु पासवान भरतकुंड महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रात 8:30 बेज थाना पूराकलंदर क्षेत्र के रानी बाजार स्थित भंभवा चौराहे के पास प्रभात नगर से शाहगंज की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने उनकी फॉर्च्यूनर कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर कार के उस हिस्से में लगी, जिस तरफ विधायक बैठे थे। हादसे में विधायक के सिर और पैर में चोट आई है। सिर से खून निकलने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि विधायक की फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लोग ट्रेलर को रोकने के लिए दौड़े, लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। गेट नहीं खुला तो ड्राइवर की तरफ से निकाला हादसे के बाद फॉर्च्यूनर का गेट नहीं खुल रहा था। ऐसे में विधायक को ड्राइवर की तरफ से बाहर निकाला गया। उनके सिर से खून निकल रहा था और पैर में भी चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर अयोध्या के जिलाधिकारी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। विधायक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विधायक के समर्थकों का जिला अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। जिले के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए ट्रेलर और उसके चालक के बारे में पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए चौराहे के आसपास यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके की स्थिति सामान्य कराई। फरवरी 2025 के उपचुनाव में मिली थी जीत चंद्रभानु पासवान ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,710 वोटों से हराया था। पासवान को 1,46,397 वोट मिले थे, जबकि अजीत प्रसाद को 84,687 वोट मिले थे। अजीत प्रसाद फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं। अवधेश प्रसाद के 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से जीतने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हुई थी। खास बात यह है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर अयोध्या जिले की एकमात्र सीट थी, जहां भाजपा को हार मिली थी। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User