लखनऊ में तीन दिवसीय पोस्टर और पीपीटी कार्यक्रम शुरू:केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में एमए पालि और आचार्य बौद्धदर्शन के विद्यार्थी शोध प्रस्तुतियां देंगे

Nov 16, 2026 - 21:49
0
लखनऊ में तीन दिवसीय पोस्टर और पीपीटी कार्यक्रम शुरू:केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में एमए पालि और आचार्य बौद्धदर्शन के विद्यार्थी शोध प्रस्तुतियां देंगे
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के लखनऊ परिसर में विद्यार्थियों की शोधपरक सोच और प्रस्तुतीकरण कौशल को मंच देने के लिए तीन दिवसीय पोस्टर प्रदर्शनी एवं पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) कार्यक्रम शुरू किया गया। सोमवार को बौद्धदर्शन विद्याशाखा तथा पालि अध्ययन एवं अनुसंधान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन विद्यार्थियों ने पोस्टर और पीपीटी के माध्यम से अपने विषयगत ज्ञान, रचनात्मक चिंतन और शोध दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। नवाचार को बढ़ावा देना उद्देश्य कार्यक्रम में एमए पालि और आचार्य बौद्धदर्शन के प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध की प्रवृत्ति विकसित करना, विषयों का गहन अध्ययन, तार्किक विश्लेषण और नवाचार को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रभावशाली तरीके से अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। पहले दिन विद्यार्थियों ने अध्ययन और शोध से जुड़े विषयों को रचनात्मक एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रदर्शनी और पीपीटी के जरिए उनकी अकादमिक अभिरुचि, अभिव्यक्ति क्षमता और विषयों की समझ सामने आई। 18 नवंबर तक जारी रहेगा आयोजन आयोजन संयोजक डॉ. प्रफुल्ल गड़पाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध संस्कृति, नवाचार और आत्मविश्वास विकसित करना है। तीन दिवसीय आयोजन 18 नवंबर तक चलेगा। अगले दो दिनों में भी विद्यार्थी अपने पोस्टर और पीपीटी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शैक्षणिक और तकनीकी प्रस्तुतीकरण पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास है। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. कृष्णा कुमारी, डॉ. प्रदीप कुमार द्विवेदी और डॉ. जयवंत खंडारे शामिल हैं। शैक्षणिक एवं प्रचार समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव और डॉ. प्रियंका संभाल रहे हैं। कार्यक्रम एवं तकनीकी समन्वय अभिषेक कुमार सरोज कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User