अयोध्या में पोस्टमार्टम के नाम पर मांगे 800 रुपए:पूर्व विधायक ने कर्मचारियों को लगाई फटकार, पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों से कथित वसूली का मामला
अयोध्या जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम करने के नाम पर परिजनों से कथित तौर पर 800 रुपए मांगने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक बबलू सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, बीकापुर क्षेत्र के एक व्यक्ति का निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर पूर्व विधायक बबलू सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। इसी दौरान परिजनों से पोस्टमार्टम के नाम पर कर्मचारियों द्वारा 800 रुपए मांगे जाने की बात सामने आई। यह सुनकर पूर्व विधायक नाराज हो गए और कर्मचारियों से जवाब-तलब करने लगे। नाराजगी देख कर्मचारी ने बंद किया दरवाजा पूर्व विधायक की नाराजगी के बीच पोस्टमार्टम हाउस का एक कर्मचारी दरवाजा बंद कर कमरे में खुद को बंद कर लिया। इस पर बबलू सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पोस्टमार्टम जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के नाम पर परिजनों से पैसे मांगना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी शिकायत मिली तो मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल, परिजनों से 800 रुपए मांगे जाने के आरोपों को लेकर संबंधित विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)